हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट के जंगल में रविवार को दिन निकलते ही युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Our Trending Story: हापुड़ का संदीप मिश्रा ग्रेटर नोएडा में करता था नकली सॉल्ट सप्लाई:
आपको बता दें कि पूरा मामला थाना धौलाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट के जंगल का है जहां शव की शिनाख्त गौतमबुध नगर निवासी ताहिर के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि ताहिर गांव करनपुर जट्ट में अपनी ससुराल में रह रहा था और वह काम की तलाश में दो दिन पहले अपने घर से निकला था। रविवार सुबह उसका शव करनपुर जट्ट के जंगल में मिलने से ग्रामीणों के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाक के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509

























