हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। राहगीरों ने मामले की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी जिसके बाद हापुड़ देहात प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस दौरान लोगों को मृतका का फोटो दिखाकर पहचान कराने का भी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस विभिन्न विषयों पर जांच कर रही है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी के बराबर में सर्वोदय कॉलोनी मौजूद है जहां राहगीरों की नजर रविवार की सुबह नाले में पड़े एक शव पर पड़ी। शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने नाले से शव को निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र लगभग 17 साल के आसपास है। पुलिस ने फोटो के आधार पर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी जो यहां वहां भिक्षा मांग कर अपना पेट भरती थे।






























