बहू ने सास को लाठी-डंडों से पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में एक महिला ने अपनी सास को लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से अपनी सास का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस ने मामले में बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव ददायरा के सरोज ने बताया कि उसके पुत्र शिवेंद्र की शादी 9 साल पहले निशि से हुई थी। शादी के बाद से पुत्र और पुत्रवधू पीड़िता का उत्पीड़न करने लगे। दोनों के व्यवहार के कारण मां-बाप ने अपने पुत्र व पुत्र वधू को अपनी समस्त चल व अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। आरोप है कि एक मई को पुत्रवधू पीड़िता के घर पहुंची और गाली-गलौज शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीट कर सास को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























