हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में साइबर ठग लगातार लोगों को अपने शिकंजे में लेकर उन्हें लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला सोमवार को सामने आया जहां साइबर ठगों ने नवीन जिंदल नाम के एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया और एक लाख एक हजार आठ सौ रुपए खाते से निकाल लिए।

नवीन जिंदल पुत्र रामकिशोर जिंदल निवासी पक्का बाग हापुड़ ने बताया कि उनका दाल-चावल का व्यापार है। वह पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं जिनके पास 30 तारीख को एक नंबर से फोन आया और केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा। नवीन ने पेटीएम केवाईसी कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पेटीएम से पैसे कटने शुरू हो गए और देखते ही देखते एक लाख एक हजार आठ सौ रुपए खाते से चले गए जिसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल से कार्रवाई की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























