
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित मां चितौली के दर्शन किए। भोर में ही भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और मैया के दर्शन कर उन्हें पान, फल, मिठाई आदि का भोग लगाया और पुष्प अर्पित कर दीपक प्रज्वलित कर सुख चैन की कामना की। चितौली मैया के दर्शन के लिए भक्ति बेताब दिखाई दिए।
चितौली मैया के दर्शन का विशेष महत्व है। ऐसे में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मैया को जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कराया और पूजा अर्चना कर अपनी आस्था का परिचय दिया। सिर्फ चितौली गांव से ही नहीं बल्कि हापुड़ व अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और मैया के दर्शन किए।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वादः 9897693627






























