हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव धनोरा में तारों से निकली चिंगारी की वजह से एक किसान के खेतों में आग लग गई। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर खुद ही आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला सोमवार का है जब खेतों से निकली चिंगारी को देख अफरा तफरी की स्थिति बन गई। ऐसे में किसान इकट्ठा हुए और आग को फैलने से रोका। साथ ही कड़ी मशक्कत कर खुद ही आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि तारों से निकली चिंगारी की वजह से फसल ने आग पकड़ ली। राहत की बात यह रही कि इस दौरान को हताहत नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में खाद्य पदार्थ के नाम पर जहर बेचा जा रहा है जिससे लोगों को स्किन कैंसर, लीवर की समस्या…
Read more
























