क्रिकेटर्स ने बांहो पर काली पट्टी बांधकर पहलगाम की घटना पर दुख जताया












क्रिकेटर्स ने बांहो पर काली पट्टी बांधकर पहलगाम की घटना पर दुख जताया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में युवा शक्ति क्रिकेट लीग का आयोजन रविवार को गुरु नानक क्रिकेट अकादमी अकड़ौली बुलंदशहर रोड हापुड़ में किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल ने खेल का उद्घाटन किया।सभी खिलाड़ियों ने अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर पहलगांव में हुई आतंकी घटना और हिंदू टूरिस्ट्स की हुई नृशंस हत्या का विरोध प्रकट किया व सभी ने 2 मिनट का मौन रखा।
हाफ़िज़पुर थाना प्रभारी आशीष और बाबूगढ़ थाना अध्यक्ष विजय गुप्ता मौजूद रहे।
युवा शक्ति नाइट राइडर्स टीम के कप्तान मुदित मोहन अग्रवाल ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का निर्णय लिया।पहले बैटिंग करते हुए कप्तान अंकुर गोयल की टीम युवा शक्ति रॉयल्स ने मुदित मोहन की टीम को 138 रन का लक्ष्य दिया।
इसके जवाब में मुदित मोहन की टीम 100 रन ही बना पाई और फ्रेंडली मैच अंकुर गोयल की टीम ने जीता।
प्लेयर ऑफ मैच आशीष बंसल, सर्वश्रेष्ठ बैट्समैनआशीष बंसल और सर्वश्रेष्ठ बोलर करन जैन बने।
मैच विनर ट्रॉफी अंकुर गोयल व युवा शक्ति रॉयल्स की टीम्स को दी गई और रनर अप ट्रॉफी मुदित मोहन और युवा शक्ति नाइट राइडर्स की टीम को दी गई
शाखा अध्यक्ष हिमांशु जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सभी को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
सचिव मयंक मित्तल ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि ऐसे खेल कूद के आयोजन से टीम भावना बढती है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!