👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के रहने वाले पंकज गर्ग ने उपेड़ा गौशाला में 300 किलो हरा चारा दान दिया है और अन्य लोगों से भी अपील की है कि वह भी गौ सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपको बता दें कि मान्यता है गौ सेवा पुण्य का काम है। इससे वरदान और धन दोनों की प्राप्ति होती है। गौ सेवा का विशेष महत्व है। बाबूगढ़ छावनी निवासी पंकज गर्ग ने अपने कुछ साथियों के साथ गौशाला पहुंचकर 300 किलो हरा चारा दान दिया। आपको बता दें कि जनपद की विभिन्न गौशालाओं में लोग प्रतिदिन गौ सेवा करने जाते हैं जो सभी से गौ माता की सेवा की अपील कर रहे हैं।
























