
👁 69 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में लोन की किस्त जमा नहीं करने पर हिंदूजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने शनिवार को शाहपुर फगौता में बंधक आवासों पर कब्जा नोटिस चस्पा कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ के आदेश के अनुपालन में शनिवार को कोर्ट से नियुक्त रिसीवर ने पुलिस की मौजूदगी में दया, उमेश कुमार और सचिन कुमार के आवास पर कब्जा नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। नोटिस में संबंधित पक्षों को आगे की कानूनी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















