
पति व देवर पर मारपीट का आरोप लगा, दर्ज कराया मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव माखनपुर में रहकर मजदूरी कर एक महिला ने अपने पति और देवर पर हमला करने, रुपए मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद अमरोहा के थाना क्षेत्र बिहारीपुर के गांव निवासी बबीता ने आरोप लगाया कि उसका पति बंटी काफी समय से उसकी पिटाई और गाली गलौज करता है। विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता का आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर वह माखनपुर जाकर मजदूरी करने लगी। महिला ने बताया कि गुस्से में पति अपनी गलती स्वीकार कर उसके साथ रहने लगा। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसका देवर अंकुश माखनपुर पहुंचा और उससे रुपए की मांग की। इनकार करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए हमला कर महिला को घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पति पर भी महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























