कचहरी हत्याकांड: रिमांड पर सुनील से बरामद हुई पिस्टल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के चर्चित कचहरी शूटआउट मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या में शामिल सुनील से घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की है। रिमांड के दौरान सुनील ने हत्याकांड में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
आपको बता दें कि 16 अगस्त की सुबह करीब 10:45 बजे हरियाणा की नीमका जेल से हिस्ट्रीशीटर लखन को हापुड़ की जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी पर लाया गया। घात लगाए हमलावरों ने लाखन की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच नामजद आरोपी सुनील ने गौतम बुद्ध नगर जिला एवं सत्र न्यायालय में 16 अगस्त को ही आत्मसमर्पण कर दिया। शनिवार को सुनील को पेशी पर जिला न्यायालय लाया गया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दाखिल कर तीन दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की थी लेकिन न्यायालय 29 अगस्त से 24 घंटे की कस्टडी रिमांड स्वीकृत की थी। इसके बाद पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर निजाम कट के पास झाड़ियों से एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किए जिन्हें वारदात को अंजाम देने के बाद फेंक दिया था।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*








Related Posts

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर शनिवार की रात घुड़चढ़ी के दौरान महिलाओं से अभद्रता के मामले में पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों…

Read more

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पुठिया के आदेश के बावजूद भी शनिवार 21 फरवरी को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया
error: Content is protected !!