
चोरी की बाइक मिलने पर अदालत ने दी सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त साजिद से चोरी का मोटर साइकिल बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 738/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 01 वर्ष 04 माह का साधारण कारावास से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी साजिद पुत्र फरीद निवासी ए-51 समशपुर शास्त्री मौ0 पांडव नगर पूर्वी दिल्ली है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























