4 जून को होगी वोटों की गिनती तैयारी पूर्ण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लोकसभा के लिए 26 अप्रैल को सम्पन्न हुए चुनाव में मतों की गिनती चार जून को नवीन मंडी स्थल पर होगी जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। तीनों विधानसभाओं के वोटों की गिनती के लिए 180 अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उप कृषि निदेशक वीपी दिवेदी मतगणना में लगे कर्मियों को 26 व 27 मई को प्रशिक्षण देंगे। यह मतगणना 4 जून की सुबह 8 बजे शुरु होगी।
बता दें कि जिले की तीन विधानसभा सीटों के मतदाताओं ने तीन लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को अपना मतदान किया था। इसमें जनपद के 11 लाख 56 हजार 662 मतदाताओं ने 6 लाख 88 हजार369 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। मतदान के बाद 1048 ईवीएम को नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रुम में कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया। मतगणना स्थल पर पुलिस व प्रशासन कड़ी निगाह रखे है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























