हापुड़, (सू0वि0) (ehapurnews.com): विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए ससमय समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने बताया की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हेतु पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस और ईवीएम के लिए मतगणना टेबल, मैन पावर, प्रशिक्षण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की मतगणना हेतु टेबल लगाई जाएगी l जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक विधानसभा की मतगणना हेतु वीडियोग्राफी के लिए वीडियोग्राफर, प्रशिक्षण हेतु पर्याप्त सामग्री तैयार करने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त करने तथा मतगणना कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा डाटा फीडिंग हेतु कम्प्यूटर एवं इंटरनेट की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद की तीनों विधानसभा हापुड़ , धौलाना , गढ़मुक्तेश्वर की मतगणना नवीन मंडी परिषद गढ़ रोड हापुड़ में 10 मार्च को प्रातः 08 बजे से मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा में मतों की गणना हेतु 14-14 टेबल व आर0ओ0 के लिए 01 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की जाएगी । जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना सम्पन्न कराने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नवीन मंडी में विधानसभा हापुड़ , गढ़मुक्तेश्वर तथा धौलाना की मतगणना हेतु निर्धारित कक्षों में समय से सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किये जाऐं। मतगणना के लिये स्टाफ की नियुक्ति, रैण्डमाईजेशन, प्रशिक्षण, मतगणना कक्ष में आवश्यक फर्नीचर, बैरीकेटिंग, सुरक्षा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाएं तथा विधान सभावार प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट को फोटोयुक्त प्रवेश पत्र जारी करने के बारे में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और संबंधित समस्त अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मतगणना एवं वाहन पार्किंग एवं प्रवेश/निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना हेतु माइक्रो आर्ब्जवर, सुपरवाइजर एवं अन्य आवश्यक कार्मिकों की तैनाती की जा चुकी है। जिसके तहत 06 मार्च को मतगणना में तैनात कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण प्रातः 11:00 बजे से तथा 09 मार्च को द्वितीय प्रशिक्षण व रेंडमाइजेसन किया जायेगा ।
बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी , समस्त रिटर्निग आफीसर, परियोजना निदेशक संजय कुमार , प्रभारी अधिकारी कलक्टेªट विवेक यादव, , प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट सुभाष कुमार , उप जिलाधिकारी हापुड़ सदर दिग्विजय सिंह उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर अरविंद द्विवेदी व उप जिलाधिकारी धौलाना सुनीता सिंह , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सरवन कुमार त्यागी , एनआईसी प्रभारी विनीत गर्ग, ईडीएम मनोज कुमार सहित अन्य नोडल अधिकारी मौजूद थे।सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586


























