👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर नाले का पानी हाईवे तक पहुंच गया है जिससे लोगों को समस्या हो रही है। बताया जा रहा है कि नाले की सफाई न होने से पानी ओवरफ्लो हो गया है और हाईवे पर काफी दूर तक पहुंच चुका है। नाले का गंगा पानी सड़क पर आने से राहगीरों में रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि नाले में कूड़ा जमा हुआ है जिससे पानी निकासी न होने से यह पानी सड़क तक पहुंच गया है। लोगों ने नगर पंचायत बाबूगढ़ से साफ-सफाई की मांग की है।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041

























