
टैक्स को लेकर सभासदों ने की बैठक बुलाने की मांग
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सभासदों ने शुक्रवार को नगर पालिका के अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और बताया कि टैक्स को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सभासदों में मांग की कि तत्काल सभासदों की टैक्स पर एक बैठक बुलाई जाए और लोगों में फैले भ्रम को भी दूर किया जाए। अपनी मांग के समर्थन में सभासदों ने ज्ञापन भी सौंपा। सभासदों का कहना है कि शासनादेश के विरुद्ध टैक्स लिया जा रहा है। टैक्स समस्या के समाधान के लिए एक बैठक आयोजित की जानी चाहिए। सभासदों द्वारा अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान सभासद विकास दयाल, मुकेश कोरी, अब्दुल मलिक, संजीव वर्मा, नरेंद्र कुमार, अफरोज आलम, बिरजू कुमार, मुशीर अहमद, संजय कुमार, रोहताश यादव, रुद्राक्ष त्यागी, नितिन पराशर आदि सभासद उपस्थित रहे।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

























