
जेल से बाहर आने के लिए तड़प रहा है ऊर्जा निगम का रिश्वतखोर JE सुधीर कुमार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली का कनेक्शन देने के नाम पर 12 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाला जूनियर इंजीनियर सुधीर कुमार बाहर आने के लिए तड़प रहा है जो जेल में बंद है । बताया जा रहा है कि अवर अभियंता सुधीर कुमार लग्जरी जीवन जीने का आदी है जो बिना पैसों के कोई काम नहीं करता और उपभोक्ताओं को सताता था।
अतराड़ा बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता सुधीर कुमार, ऑनलाइन मैन तारा को सोमवार की दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने ट्याला स्टैंड के पास से रिश्वत लेते पकड़ा था। लाइनमैन ने रिश्वत थामी और जेई को पकड़ा दी जिसके बाद एंटी करप्शन ने दोनों को पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कराया। दोनों ही फिलहाल जेल में है जो बाहर आने के लिए झटपटा रहे हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























