👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ): नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभासद व कांग्रेस नेता नरेश भाटी को गौतम बुद्ध शिक्षा प्रसार समिति के संस्थापक व चेयरमैन पप्पू राम निवेश ने लॉक डाउन के दौरान जनहित कार्यों के लिए “कोरोना वॉरियर” के रूप में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सभासद नरेश भाटी ने गौतम बुद्ध शिक्षा प्रसार समिति के संस्थापक व चेयरमैन पप्पू राम निवेश का आभार प्रकट किया। भाटी ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के सहयोग के बिना ये सब संभव नहीं था इसके लिए वह शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से आभार प्रकट करते हैं।इस मौके पर विक्की शर्मा,गोल्डी,मुनेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


























