हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला श्रीनगर में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया जहां लोगों ने बूस्टर डोज़ लगवाई और सुरक्षा का कवच ग्रहण किया। कैंप का उद्धाटन नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने किया जहां ढाई बजे तक 210 लोगों ने सतर्कता डोज़ लगवाई। इस दौरान कौवैक्सीन और कौवीशील्ड दोनों ही डोज़ लगाई गई। सुबह साढ़े नौ बजे कैंप की शुरुआत हुई और लोग वैक्सीनेशन के लिए कैंप में पहुंचना शुरु हो गए।
इस दौरान पीपीसी इंचार्ज योगेश गुप्ता की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मी कविता व स्वास्थ्यकर्मी रीना ने लोगों को डोज़ लगाई। विकास शर्मा, संजीव शर्मा, सुमित अग्रवाल, सुदीप, मयंक सोलंकी आदि इस दौरान उपस्थित रहे। कैंप में करीब दो सौ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया जिसे दोपहर दो बजे ही हासिल कर लिया गया। डोज़ लगवाने पहुंचे लोगों में जागरुकता नजर आई और 210 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…
Read more
























