हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार सुबह लगभग साढ़ 10 बजे कुछ मीडिया ने एक मैसेज फ्लैश किया जिसमें रविवार सुबह हापुड़ में 40 कोरोना मरीजों के मिलने की बात कही जा रही है। यह खबर पूरी तरह गलत है। रविवार सुबह 11 बजे तक तक प्रशासन ने कोरोना की कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है।
क्या है मामला:
दरअसल रविवार सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर एक बाबू ने भूलवश शनिवार की रिपोर्ट रविवार को शेयर कर दी जिसके बाद कुछ मीडिया ने बिना तारीख देखें “रविवार सुबह हापुड़ के….” लिखकर खबर को प्रकाशित कर दिया। दरअसल अभी तक प्रशासन ने कोरोना रिपोर्ट शेयर नहीं की है। जैसे ही कोई रिपोर्ट आएगी तुरंत EHAPUR NEWS बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ आपतक पहुंचाएगी।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941




















