👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शनिवार को भी कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला जबकि 670 संदिग्धों की जांच की गई जिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। बता दें कि जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल दो है जिनका उपचार जारी है। यदि लोग सतर्क रहे और नियमों का पालन करें तो जल्द ही कोरोना को हराया जा सकता है।

























