डिप्टी सीएम के निरीक्षण से पहले जिला अस्पताल पर संविदा कर्मियों ने किया हंगामा










डिप्टी सीएम के निरीक्षण से पहले जिला अस्पताल पर संविदा कर्मियों ने किया हंगामा

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मी उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए अस्पताल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। इस दौरान सीएमओ हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने संविदा कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। संविदा कर्मियों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से उनका मानदेय समय पर प्राप्त नहीं हो रहा। उनका मानदेय भी नहीं बढ़ा है। अपनी मांगों के समर्थन में वह एकत्र हुए और डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थे कि तभी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी संविदा कर्मी शेरुद्दीन को अपने साथ ले गई जिसके बाद प्रदर्शन थम गया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने जनपद हापुड़ में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। जैसे ही वह जिला अस्पताल पहुंचने वाले थे तो उनके पहुंचने से पहले मुख्य गेट पर संविदा कर्मी एकत्र हुए और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारी को अपने साथ ले गई और मामला शांत कराया।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!