👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के बासंतपुर गांव में 20 करोड रुपए की लागत से 10 एकड़ में बिजलीघर के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है जिसके निर्माण के बाद क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। 132 केवी बिजलीघर का निर्माण ग्राम बासतपुर में चल रहा है जो अगले वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य है।
धौलाना क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली की किल्लत से निजात मिलेगी। क्षेत्र में विद्युत उप केंद्र बनाया जा रहा है जिसके बनने के पश्चात 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130























