
हापुड़ में श्री जगन्नाथ जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपना घर कॉलोनी में स्थित श्री शिव शक्ति धाम मंदिर में गुरुवार को मां दुर्गा अष्ठमी के दिन भगवान जगन्नाथ जी, बलदेव जी एवं श्री सुभद्रा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पंडित शिव शुक्ला ने विधि विधान के साथ सम्पन्न कराई। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सर्राफ राजीव वर्मा के सौजन्य से की गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कॉलोनी में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी हरिराज सिंह, संजीव गोविल, आशीष जैन, अनिल मिश्रा, विपिन सिंहल, पवन चौधरी, मनोज गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399































