👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखनऊ में सोमवार को सम्पन्न हुई कांग्रेस सेवादल की बैठक में हापुड़ से सेवादल यंग ब्रिगेड हापुड़ के जिलाध्यक्ष निसार खान अपने साथियों के साथ शामिल हुए।
इस बैठक को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक प्रमोद पांडे आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास फिर से बढ़ा है और कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश और तेजी के साथ प्रगति करेगा। प्रदेश में निकाय चुनाव में कांग्रेस की फतह होगी। सेवादल यंग ब्रिगेड हापुड़ के जिलाध्यक्ष निसार खान ने कहा कि वह निकाय चुनाव में कांग्रेसी की जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209





























