कांग्रेसजनों ने मनाया स्थापना दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में गुरुवार को हापुड़ के कांग्रेसजनों ने कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनया और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नमन किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में हापुड़ के अनेक काग्रेसजन सीमा शर्मा, जकरिया मनसबी, विवेक शर्मा, गौरव गर्ग, अरविंद शर्मा, बीसी शर्मा, रघुवीर गौतम आदि गुरुवार को हापुड़ के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट एकत्र हुए और पार्टी के ध्वज के ध्वजारोहण किया और स्वाधीनता संग्राम आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका को याद किया और कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि इंदिरा गांधी व राजीव गांधी देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान हो गए। कांग्रेस ने सदैव देश की उन्नति, किसानों व मजदूरों के लिए कार्य किया है औऱ विश्व में भारत को एक नई पहचान दिलाई है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























