
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान मे वोट छोड़ गद्दी छोड़ नारे के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत मीनाक्षी रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय से शुरू होकर मेरठ गेट पुलिस, मेरठ गेट पुलिस चौकी, गोल मार्केट, अतरपुरा चोपला होते हुए बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करके समापन किया गया। जुलूस में जिले और शहर के सैकड़ो कांग्रेसियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने बताया कि भाजपा ने वोट चोरी करके अनेक राज्यों में अपनी सरकार बनाई है जिसका खुलासा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किया है। शहरध्यक्ष इरफान कुरैशी ने बताया कि वोट चोरी एक गंभीर मामला है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं जाएगा, यह जनता और देश के संविधान के साथ एक खिलवाड़ है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी, राजकुमार जोहरी, सरला देवी रघुवीर गौतम, चमन शर्मा, दीपक मोघे,मुकेश कौशिक, सुखपाल गौतम, विनोद कुमार कर्दम,आकाश त्यागी, मनोज कौशिक, दिनेश शर्मा, यशपाल सिंह ढिलोर, दिनेश शर्मा विकास त्यागी, सावन चौधरी, जलज तेवतिया,रविंद्र कुमार, विनोद जाटव, अब्दुल कलाम, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सन्दीप कुमार, वाई के. शर्मा, वी. के. शर्मा, सीमा शर्मा, राहत अली, खुशनूद, तारेश्वर त्यागी, कुसुम लता, निसार पठान, मुजम्मिल खान, एजाज अहमद, अफजाल आढ़ती, सद्दाम, सलेकचंद, शिवम कुमार, दिव्यांशु त्रिवेदी, दिव्यांश तेवतिया, ममता देवी, उषा भारती, परमजीत कौर, शकुंतला, मधु देवी विमलेश, सुमन, मनीषा, पिंकी, लोकेश कमला, सन्तोष, शशि पूजा, अंजू, कविता, मीनू, मंजू, युनुस भाई, जलालुद्दीन आदि मौजूद रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288























