
बझेड़ा खुर्द में सपा के युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया को मिला लोगों का साथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बझेड़ा खुर्द में आयोजित नामकरण संस्कार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर नवजात शिशु के जन्म पर परिवार को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय सिसोदिया ने ग्रामीणों से भी आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और परिवार के इस खुशी के अवसर में शामिल होने पर आभार जताया।
दिग्विजय सिसोदिया ने नवजात शिशु को स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्सव का अवसर होता है और ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं।
इस दौरान गांव के लोगों और परिवारजनों के साथ काफी समय बिताया और क्षेत्र के सामाजिक माहौल को लेकर भी बातचीत हुई।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















