
बिजली गुल होने पर कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियन्ता दफ्तर का घेराव
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):बिजली की आंख मिचौनी व अनियमित आपूर्ति तथा बिजली अफसरों द्वारा उपभोक्ताओ के फोन न उठाने के विरोध में बुधवार की दोपहर बाद हापुड के कांग्रेस जन भडक उठे और अधिशासी अभियंता के दफ्तन पर जमकर नारे बाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
हापुड जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अतरपुरा चौराहा स्थित बिजली घर में एकत्रित होकर अधिशासी अभियन्ता दफ्तर का घेराव किया और शहर में हो रही भारी बिजली कटौती के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने शहर में बिजली की हो रही भारी किल्लत के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर घेरा और कहा कि गर्मियों में बिजली विभाग की ओर से लगातार बिजली की कटौती की जा रही हैं। लोग गर्मियों में बिजली की कटौती से परेशान हैं। बिजली की कटौती के चलते लोगों के घरों में न तो पीने के लिए पानी हैं और न ही वे अपने घर का कामकाज ठीक प्रकार से कर पा रहे हैं। कांग्रेसी जब एक्सईएन दफ्तर पर एक्सईएन का घेराव करने के लिए पहुंचे तो अधिकारी नदारत मिले।भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने जब एक्सईएन को फोन किया तो उन्होंने यह कहकर कि वे आधा पौन घंटे में दफ्तर पर पहुंच रहे हैं। लेकिन वे तब भी नहीं पहुंचे।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि शहर के रफीक नगर और कोटला मेवातियान के किदवई पाठशाला के पास में लगा ट्रांसफर गत 3 दिनों से खराब पड़ा हैं। जिसके चलते न तो घरों में बिजली हैं और न ही पानी।
कांग्रेसियों ने बिजली विभाग को चेताया हैं कि अगर जल्द खराब बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कांग्रेसी विद्युत विभाग का घेराव कर अनशन पर बैठ जाएंगे।
इस दौरान पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वीसी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, SC ST प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील शास्त्री, जिला प्रवक्ता एड. शहजादा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आई सी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र गुर्जर, पूरणमल आनंद, अरुण वर्मा, जिला महासचिव गौरव गर्ग, सुधीर शर्मा, सुबोध शास्त्री, सुखपाल गौतम, हर्ष कुमार सिरोही, आकाश त्यागी, कपिल शर्मा, यशपाल ढिलोर, ब्लॉक अध्यक्ष सरला देवी, आदेश शर्मा, कुसुमलता, दिव्यांशु चतुर्वेदी, रामलाल आर्य, संजय छाबड़ा, पंडित पंकज चौधरी, जस्सा सिंह, अनूप कर्दम, मास्टर शहरयाब आदि लोग मौजूद रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























