हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):“महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पद यात्रा को लेकर रविवार को हापुड में कांग्रेस जनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि 9 अगस्त दिन मंगलवार को कांग्रेस जन हापुड़ में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पद यात्रा निकालेंगे। यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा, तहसील चौराहा, अंबेडकर तिराहा से होते हुए मेरठ रोड स्थित असौड़ा पैठ किठौर रोड पर समाप्त होगी। इस दौरान देश के विभिन्न महापुरुषों; पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री, स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण भी किया जाएगा। पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव/पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल, प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, धौलाना विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी/वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, प्रदेश सचिव नसीम खान, प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी मुख्य अतिथि के तौर पर पदयात्रा में मौजूद रहेंगे। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि आज जिस तरह से देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। उसके खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस द्वारा शहर शहर और गांव गांव महंगाई और बेरोजगारी पदयात्रा निकाली जा रही हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पदयात्रा में अधिक से अधिक कांग्रेस जनों को हिस्सा लेने के लिए अपील की है। इस दौरान अंकित शर्मा, अमित सैनी, विक्की शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, गौरव गर्ग आदि लोग मौजूद रहें.!
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























