कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर हापुड में कांग्रेस जनों ने की बैठक
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व हापुड जिला प्रभारी टुक्की मल खटीक तथा प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी हापुड़ पुरुषोत्तम नागर ने मंगलवार को हापुड़ में कांग्रेस जनों से यूपी जोड़ो यात्रा के सिलसिले में वार्ता की।कांग्रेस नेताओं का हापुड कांग्रेस जनों ने फूल माला पहनाकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
प्रदेश महासचिव व जनपद हापुड़ के प्रभारी टुक्की मल खटीक ने कहा कि 20 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सहारनपुर से यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहारनपुर के मां शाकुंभरी देवी मंदिर से पाद यात्रा की शुरुआत करेंगे और प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर लोगों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये पदयात्रा लोगों को जोड़ने की यात्रा हैं। इस यात्रा में हजारों पदयात्री प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और रास्ते में आने वाले हर महापुरुष, स्वतंत्रता सैनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हर धार्मिक जगहों पर जाकर दर्शन भी करेंगे।प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं, युवाओं और किसानों की लड़ाई लड़ी हैं और इसी लड़ाई के साथ कांग्रेस प्रदेश में यूपी जोड़ो यात्रा करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यूपी जोड़ो यात्रा में हिस्सा जरूर ले, क्योंकि ये यात्रा लोगों को आपस में जोड़ने की यात्रा हैं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस जन सहारनपुर से शुरू होने जा रही पदयात्रा में शिरकत जरूर करें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा से अवगत कराना हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही पदयात्रा में हापुड़ से भारी संख्या में कांग्रेस जन सहारनपुर मां शाकुंभरी देवी के मंदिर में पहुंचेंगे और कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय पदयात्रा को कामयाब बनाएंगे। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हो रही कांग्रेस की “यूपी जोड़ो यात्रा” प्रदेश में ऐतिहासिक यात्रा साबित होगी। इस दौरान डॉक्टर शोएब, दिनेश चंद शर्मा, अरविंद शर्मा, डॉक्टर आशाराम शर्मा, नरेश कुमार भाटी, राकेश त्यागी, जकरिया मनसबी, हरी प्रकाश यादव, सुनील यादव, वाई के शर्मा, आईसी शर्मा, शिवम, दीपक मोघे, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अनूप कर्दम गुलफाम कुरैशी, सीमा शर्मा, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सुबोध शास्त्री, अनवार अहमद, भरतलाल शर्मा, हृदय प्रकाश, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम आदि लोग मौजूद रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























