
ग्राम भटेल में कांग्रेस ने किया मनरेगा चौपाल का आयोजन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जपपद हापुड ग्राम भटेल में कांग्रेसियों ने शनिवार को मनरेगा चौपाल का आयोजनकिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों गरीब मजदूरों के हित में लाई गई मनरेगा योजना को खत्म कर दिया है। मनरेगा के तहत देश के जिन करोड़ों गरीब मजदूरों को रोजगार मिला करता था। आज देश के वे गरीब मजदूर कांग्रेस की मनरेगा योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा देश के गरीब मजदूरों, दलितों और हर वर्ग के लिए काम किया है लेकिन यह सरकार गरीबी तो दूर करने से रही, गरीबों का नामों निशान हटाने पर तुली हुई है।
जिला महासचिव इकबाल प्रधान ने भी लोगों को मनरेगा योजना से मिले लाभों को बताते हुए कहा है कि सरकार नहीं चाहती कि देश के गरीब मजदूरों का हित हो, क्योंकि सरकार की मंशा सिर्फ देश के उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकार की मनमानी के चलते देश के सामने कच्चे तेल, बिजली और गैस सिलेंडर की आपूर्ति का संकट मंडरा रहा है।लोग घंटों लाइन में लगकर गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस दौरान एससी एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष (हापुड़) मोहसिन खान, जिला सचिव संजय छाबड़ा, गोपाल भारती, महबूब आदि मौजूद रहे।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

































