
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करने के विरोध में हापुड़ कांग्रेसजन मैदान में
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):वाराणसी की ऐतिहासिक धरोहर मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करने के विरोध में सोमवार को हापुड जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारे बाजी की।
हापुड के कांग्रेसजन नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा धरना स्थल पर एकत्रित हुए और धरना स्थल से नारेबाजी करते हुए हापुड एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी की।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने एसडीएम इला प्रकाश को ज्ञापन सौंपते हुए कहा हैं कि 10 जनवरी 2026 को भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को अचानक ध्वस्त कर दिया गया। जिसका जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर के द्वारा करवाया गया था। उन्होंने बताया कि यह स्थान माता अहिल्याबाई होलकर के लिए एक विशेष महत्व रखता था। यहीं नहीं, यहां पर स्थापित माता अहिल्याबाई होलकर की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्तियां भी ध्वस्तीकरण के पश्चात मणिकर्णिका घाट के मलबे में दबी पड़ी हैं। भाजपा सरकार द्वारा यह कार्यवाही उस ऐतिहासिक महत्व को पूरी तरह अनदेखा करते हुए की गई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर की गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के विरोध में इंदौर की खासगी देवी अहिल्याबाई होलकर चैरिटीज ट्रस्ट ने भी एक चिट्ठी लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया हैं।
कांग्रेस ने अपनी मांग के समर्थन मे एक ज्ञापन एसडीएम हापुड ईला प्रकाश को दिया।कांग्रेस की मांग है कि घाट के ध्वस्तीकरण प्रकरण की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरोध कार्यवाही की जाए,साथ ही मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण, माता अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति की स्थापना एवं घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य काशी के धर्माचार्यों एवं काशीवासियों के साथ विचार विमर्श के उपरांत ही कराया जाएं।
इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, सैय्यद अयाजुद्दीन, एडवोकेट रघुवीर सिंह, आई सी शर्मा, एजाज अहमद, नरेश भाटी, इकबाल प्रधान, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, राजेंद्र गुर्जर, कपिल शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट, जकरिया मनसबी, संजय छाबड़ा, विक्की शर्मा, कुसुमलता, यशपाल ढीलौर, जस्सा सिंह, अफजाल आढ़ती, खुशनूद, सुखपाल गौतम, शादाब सैफी, जलज तेवतिया, गोपाल भारती सहित कई लोग मौजूद रहे।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012





























