कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हापुड़ की विभिन्न गरीब मलिन बस्तियों में जाकर गरीबों व जरूरतमंद परिवारों को खाने के टिफिन वितरित किए। खाने के टिफिन वितरित करते समय शहर कांग्रेस व सेवादल की वॉलिंटियर्स टीम ने कहा की कोरोना संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी हर तरह से गरीबों व जरूरतमंद परिवारों की मदद व सहयोग देने को सदैव तत्पर है। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस हर संभव इस महामारी के संकट में आमजन के साथ हमेशा खड़ी है और साथ खड़ी रहेगी। सभी मिलकर इस संकट को जड़ से खत्म करेंगे। संघर्ष में कोरोना हारेगा और हिंदुस्तान जीतेगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, विक्की शर्मा, अरविंद शर्मा निखिल वत्स, अंकित शर्मा आदि उपस्थित थे।





























