हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे कार्तिक मेले में गुरुवार की रात को एक दरोगा और भाजपा जिला अध्यक्ष हापुड़ उमेश राणा के बीच नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि दरोगा शराब के नशे में धुत था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रिपोर्ट तैयार कर दरोगा को मेला ड्यूटी से हटा दिया और वापस मुजफ्फरनगर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दरोगा के मेडिकल परीक्षण में एल्कोहल की पुष्टि हुई है।
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के पितावी थाने में तैनात दरोगा सत्य प्रकाश की ड्यूटी गढ़ मेले में लगाई गई थी। गुरुवार की रात को बिहूनी गांव के रहने वाले अपने रिश्तेदार के साथ खा पी रहा था। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर एक ढाबे पर मौजूद जिला अध्यक्ष उमेश राणा से दरोगा की कहासुनी हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जहां एल्कोहल की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने दरोगा की पिस्टल को भी थाने में जमा करा लिया। शुक्रवार की सुबह पिस्टल देकर दरोगा को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना कर दिया। साथ ही एसपी दीपक भूकर ने मुजफ्फरनगर के एसएसपी को एक रिपोर्ट भी तैयार कर भेजी है।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772
https://youtu.be/gyveRSL-c2M
































