हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के नगर मंत्री 56 वर्षीय नंद लाल सैनी के सड़क हादसे में हुई मौत की खबर पर हापुड़ में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का शनिवार को हापुड़ के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सड़क हादसे में मृतक की पत्नी व अन्य परिवारजन घायल हुए है।
हापुड़ के सैनीनगर में रहने वाले 56 वर्षीय नंद लाल सैनी भाजपा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। वह शुक्रवार को परिवार के साथ भात देने के लिए जा रहे थो कि बागपत के पास कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिस कारण नंद लाल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, प्रवीण सिंघल तथा मंशा देवी मंदिर के प्रवक्ता महेश तोमर आदि ने अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041



























