बाढ़ से निपटने तैयारियां पूरी करें:डीएम












बाढ़ से निपटने तैयारियां पूरी करें:डीएम
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com):हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बाढ़ से बचाव के लिये जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें बाढ़ का इंतजार नहीं करना है बल्कि बाढ़ आने से पूर्व ही आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेना है जिससे बाढ़ के समय लोगों को कम से कम हानि हो। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूर्व में बाढ़ से प्रभावित लोगों तथा पशुओं का डाटा संग्रहीत करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि डाटा संग्रहण से तैयारियों को बेहतर रूप दिया जा सकेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों के मोबाइल नंबर इकट्ठा करने तथा स्थानीय स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान आवश्यक उपयोगी उपकरण जैसे लाइव जैकेट आदि को पहले ही खरीद कर रख लिया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गढ़ से जल निकासी के लिए आवश्यक उपकरण जैसे मोटर, मोटर पंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की बाढ़ से निपटने के लिए एक उच्च सुविधाओं से युक्त कंट्रोल रूम की स्थापना हर हालत में कर ली जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनपद स्तर पर बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की जा रही है इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर भी एक संयुक्त बैठक का आयोजन कर लिया जाए। बैठक का संचालन आपदा विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह बघेल ने किया।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!