
डीएम के जनता दर्शन दरबार में निडर होकर पहुंच रहे है फरियादी
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना द्वारा लगाया जा रहा जनता दर्शन दरबार में लोग निडर होकर अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे है।जिलाधिकारी की यह पहल जनता में लोकप्रिय हो रही है।
सोमवार को आयोजित जनता दर्शन (प्रातः 10:00) में आये जनसामान्य की शिकायतें डीएम ने सुनी और उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जनता दर्शन के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भूमि सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया गया।डीएम ने कहा है कि यदि आपकी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन (प्रातः 10बजे) में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना‑पत्र जमा करें और सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवश्य अवगत कराएं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























