युवा चलो वोटर बनेंगे हम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक जनवरी 2024 को जो युवा और युवतियां 18 वर्ष के होने जा रहे है, वे वोटर लिस्ट मे अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए 4 नवंबर से निर्वाचन विभाग का विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 9 दिसंबर तक चलेगा। मतदाता सूची में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए प्रारूप-8 में आवेदन किया जा सकेगा। सभी फॉर्म बीएलओ को भरकर दे सकेगे। फॉर्म को फोटो, पता, जन्मतिथि के प्रमाण सहित बीएलओ के पास जमा कराना होगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























