👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़ की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने शुक्रवार की रात गढ़मुक्तेश्वर में स्थित बृजघाट, बाज़ार, रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और गंगा किनारे लगी बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस का कहना है कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। पुलिस ने बाजारों में भी पैदल गश्त की और कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसी क्रम में सीओ स्तुति सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया जहां व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
























