👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने गुरुवार को थाना सिंभावली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानक के विपरीत लगे हॉर्न को पुलिस ने उतरवाया और कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। लोगों ने भारी संख्या में मैदान में उतरे पुलिस बल को देखकर वापस वाहन घुमाने में ही भलाई समझी।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने कहा कि आगामी त्योहारों के चलते सभी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस ने दौरान हुड़दंग काटने वालों को कड़ी चेतावनी और ऐसा ना करने की सख्त हिदायत दी।






















