👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौराहा, फाटक के पास ठेकों का निरीक्षण किया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि होली के पर्व पर शराब की मांग अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ लोग शराब की ओवर रेटिंग करते हैं, ब्लैक में शराब बेचते हैं जिनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खादर क्षेत्र में अभियान चलाने के बाद सीओ स्तुति सिंह ने पुलिस बल के साथ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अभियान चलाया और इस दौरान ठेकों पर पहुंचकर रजिस्टर आदि चेक किए। साथ ही बारकोड से बोतलों की जांच की।






















