हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में स्थित सीएमसी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का टेक्नीशियन अप्रशिक्षित निकला। अधिकारियों ने जब ओटी में बायोमेडिकल वेस्टेज के बारे में सवाल किया तो टेक्निशियन को इसकी जानकारी ही नहीं थी जिसके बाद पक्का बाग में स्थित सीएमसी अस्पताल को सील कर दिया जबकि बुलंदशहर रोड पर स्थित अब्दुल्ला नर्सिंग होम, सुरीज अस्पताल, गढ़ रोड पर स्थित प्रयाग अस्पताल समेत चार को बिजली विभाग व अग्निशमन विभाग की एनओसी न होने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया हुआ है। ऐसे में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण शर्मा टीम के साथ शनिवार को हापुड़ के पक्का बाग में पहुंचे जहां स्थित सीएमसी अस्पताल में जाकर उन्होंने अस्पताल के ओटी की जांच की तो ओटी में बायो मेडिकल वेस्टेज के रखरखाव की पूरी व्यवस्था नहीं थी। साथ ही यहां उपस्थित ओटी टेक्नीशियन से एसीएमओ द्वारा बायोमेडिकल वेस्टेज के बारे में सवाल जवाब किए गए तो वह सही जानकारी नहीं दे पाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के ओटी को सील कर दिया और सुरीज, अब्दुल्ला नर्सिंग, प्रयाग समेत चार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























