सीएम कृषक समृद्धि योजना होगी शुरु










सीएम कृषक समृद्धि योजना होगी शुरु

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लघु और सीमांत किसानों की आय में इजाफे और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से योजना का प्रस्ताव मांगा है।

योजना के तहत किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के सामने – योजना की रूपरेखा रखी गई, जिसके बाद उन्होंने विभाग से प्रस्ताव मांगने के साथ ही योजना में नाबार्ड के साथ-साथ सहकारी बैंकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहकारी बैंकों की ऋण वितरण क्षमता बढ़ाने, शाखाओं का आधुनिकीकरण करने और किसानों को आसानी से ऋण मिलने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहकारी संस्थाओं की भूमिका अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए हैं। 500-1000 टन के गोदाम बनेंगेः मुख्यमंत्री ने भंडारण क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें निजी क्षेत्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उपयुक्त नीति बनाई जाए। पीसीएफ की कार्यप्रणाली सुधारी जाए और राइस मिलर्स का तत्काल भुगतान किया जाए।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि भंडारण क्षमता में इजाफे के लिए एआईएफ योजना से 375 गोदामों का निर्माण कर 37,500 मीट्रिक टन की क्षमता विकसित की गई है। वर्ष 2025-26 में 100 नए गोदामों का निर्माण ‘प्रस्तावित है।

प्लाइवुड, हार्डवेयर और मॉड्यूलर किचन एसेसरीज से जुड़ा सारा सामान होलसेल दामों पर खरीदें: 9927019562








  • Related Posts

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    🔊 Listen to this पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाज सेवा और जन-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, ‘VS…

    Read more

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    🔊 Listen to this ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला कर 40 ऐसे वाहनों के चालान…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक
    error: Content is protected !!