👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव मुजफ्फर बागड़पुर में तालाब की सफाई आखिरकार शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से तालाब की सफाई नहीं हुई जिसकी ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे थे. मंगलवार को आखिरकार जेसीबी मशीन गांव पहुंची और तालाब की सफाई शुरू की. प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 55 वर्षों बाद तालाब की सफाई की गई है. इस दौरान सहायक विकास अधिकारी संजय चौधरी, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे.



























