👁 0 views Views
हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित एक स्कूल में सहपाठी ने एक छात्र की आंख पर चुंबक फेंककर मारी जिससे छात्र की आंख फूट गई और काफी ज्यादा गंभीर चोट आई है। फिलहाल घायल छात्र का उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है। घायल छात्र की माता ने मदद की गुहार लगाई है।
हापुड़ निवासी सविता देवी ने बताया कि उसका बेटा वशु हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ाई करता है। जहां कुछ दिन पहले उसके साथ के बच्चों द्वारा आंख पर चुंबक से प्रहार किया गया था। बच्चे की आंख में गंभीर चोट आई है। छात्र का उपचार एम्स अस्पताल में चल रहा है। सविता देवी ने विद्यालय से मदद की गुहार लगाई है। विद्यालय का कहना है कि जरूरत के अनुसार महिला का सहयोग किया जाएगा।





























