अवैध दुकान के निर्माण से नागरिक परेशान
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान चला रहा है, परंतु कुछ ऐसे भी मामले सामने आ रहे है कि अनेक लोग अवैध निर्माण में लिप्त रह कर प्राधिकरण की कार्रवाई को ठेंगा दिखा रहे है, ताजा मामला जवाहर गंज में दवा मार्किंट का है।
आर्य समाज के सामने एक रोड जवाहर गंज की है, जो रेलवे रोड को जोड़ती है। अवैध रुप से निर्मित दवा मार्किट में बढ़ते हुए कारोबार को देखते हुए जवाहर गंज रोड पर आवासीय भवन, व्यवसायिक भवन में बदल रहे है और प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए दुकानें बन रही है जिससे इस रोड पर वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और आए दिन मारपीट व कहासुनी हो रही है।
चित्र में प्रदर्शित दुकान का अवैध निर्माण जवाहर गंज रोड पर तेजी से चल रहा है। यह बहुमंजिला भवन पूरी तरह व्यवसायिक है। भवन का निर्माण बिना मानचित्र पास कराए किए जा रहा है इसके आस-पास की दुकानें भी अवैध रुप से बनाई गई है। नागरिकों ने प्राधिकरण से अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























