हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ वार्ड-12 के शिवगढ़ी में नालियों व खड़जें का निर्माण न होने से हर वक्त गंदा पानी सड़कों पर तैरता रहता है जिससे मक्खी, मच्छर पैदा हो रहे है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नागरिकों ने मांग की है कि नाली, खड़जे का अविलम्ब निर्माण कराया जाए।
शिवगढ़ी के सुरेश गौतम, रोहित कुमार, दौलत राम, शंकर, कमल सिंह आदि ने मंगलवार को जिला कलैक्ट्रेट पर बताया कि करीब तीन वर्ष पहले शिवगढ़ी में सीवर लाइन हेतु मशीनों से खुदाई की गई थी जिस वजह से नाली व खड़ंजे पूरी तरह टूट गए। तभी से नागरिक विभिन्न माध्यमों से नाली, खड़ंजे की मांग करते आ रहे है, परंतु नागरिकों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है और लोग नारकीय जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। शिवगढ़ी के लोग के समर्थन एक ज्ञापन देने मंगलवार को जिला कलैक्ट्रेट आए है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























