
गढ़: अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में प्राचीन नक्का कुआं मंदिर के विकास के लिए पुलिस-प्रशासन बेहद गंभीर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निरीक्षण के पश्चात बुलडोजर की मदद से दो दिन पहले अवैध कब्जे को हटाया गया। इस दौरान गढ़ एसडीएम श्री राम, गढ़ नगर पालिका परिषद की ईओ पवित्रा त्रिपाठी, गढ़ पुलिस मौजूद रही।
तीर्थ नगरी को विकसित करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। ऐसे में जगह-जगह हुए अतिक्रमण, कब्जे के कारण विकास पर ब्रेक लग रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























