हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना के बसातपुर रोड पर स्थित निर्माण उद्योग का एक प्रशिक्षण केंद्र सीआईडीसी स्थापित है। सीआईडीसी भारत सरकार के योजना आयोग एवं निर्माण उद्योग द्वारा स्थापित संस्था है। सीआईडीसी की इस संस्था ने टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से निशुल्क भोजन एवम् आवास 100 युवकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाया। सभी छात्रों को टाटा ब्लूस्कॉप प्राइवेट लिमिटेड के दिलीप खुराना प्लांट्स प्रोजेक्ट हैड एवम् अर्पिता धलवाल एचआर विभाग ने सर्टिफिकेट वितरित किए और उन्होंने अपने संबोधन में सभी युवकों को हमेशा ईमानदार, मेहनती बने रहने एवम् लक्ष्य के साथ काम करने को जीवन में सफलता का सूत्र बताया।
साथ ही उन्होंने संस्था के उत्तम प्रशिक्षण कार्यक्रम की सरहाना की।इस अवसर पर संस्था के सीनियर निदेशक राजीव जैन, केंद्र प्रभारी ज्ञान प्रकाश शर्मा, गरिमा त्यागी एवम् स्टाफ व छात्र उपस्थिति रहे।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625























